बर्फबारी से पहाड़ में मुश्किलें बढ़ी हैं, लेकिन मैदानी इलाकों का भी हाल बुरा है, तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है...
-
कोमल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Rain alert for these two days
उधमसिंह नगर: पहाड़ में गिरी बर्फ ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है, तो वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। तापमान में गिरावट की वजह से कंपकंपी का अहसास हो रहा है, मौसम के बदले मिजाज से फिलहाल राहत भी नहीं मिलने वाली। अभी तक बारिश, बर्फबारी और शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ाई हैं, लेकिन अगले 24 घंटे मैदानी इलाकों के लिए और मुश्किल भरे रहेंगे। अगले 24 घंटों में कोहरा बढ़ेगा। इसके अलावा बारिश और बर्फबारी से भी लोगों की मुसीबत बढ़ेगी। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 और 22 दिसंबर को 2500 फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का पहला डिजिटल जिला बना अल्मोड़ा, DM नितिन की मेहनत रंग लाई..जानिए इसके फायदे
ज्यादातर जगह मौसम अब भी खराब है। शुक्रवार को भी ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई, अब जमी हुई बर्फ पिघलने लगी है, जिस वजह से गलन बढ़ गई है। ठंड से बचाव के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। पहाड़ में रहने वाले लोगों की तो पूछिए ही मत। जगह-जगह सड़कें बंद हैं। कई जगह तो सड़कें रविवार तक भी नहीं खुल पाई थीं। गांवों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। गांव में बिजली नहीं आ रहा, पानी भी नहीं है। ठंड से मैदानों का भी बुरा हाल है। शीतलहर की वजह से कंपकंपी बढ़ गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 21 और 22 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाके अगले 24 घंटे कोहरे की जद में रहेंगे। कोहरे के वक्त हादसों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए संभलकर रहें। कोहरे में वाहन चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें। गाड़ी की स्पीड कम रखें।