Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: ये तस्वीर उत्तराखंड के चमोली जिले की है। पहाड़ में छात्रों को किन मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है, इस तस्वीर से आप भली भांति समझ गए होंगे। दरअसल उत्तराखंड में शनिवार और रविवार लगातार दो दिन बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की वजह से जिलाधिकारी ने स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे। हर जगह बर्फबारी हुई, तो स्कूल भी बर्फ से पट गए। सोमवार को जब विद्यालयों का संचालन शुरू हुआ तो नई आफत सामने थी। स्कूल में बर्फ जमी देखकर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने पहले स्कूल परिसर में जमी बर्फ हटाई, इसके बाद विद्यालय का संचालन शुरू हुआ। आपको बता दें कि चमोली जिले के जोशीमठ, घाट, देवाल और थराली के सुदूर क्षेत्रों के स्कूल अभी भी बर्फ से ढके हैं। कई स्कूलों में एक से दो फीट तक बर्फ जमी है। इसलिए बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों का संचालन दो दिनों तक बंद रखा था। जह सोमवार को स्कूल खुले तो पैदल रास्ते से लेकर परिसर तक बर्फ जमी थी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने फावड़े की मदद से बर्फ को हटाया। कई स्कूलों में शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर बर्फ को हटाया। बर्फ की वजह से बच्चों को मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है। इसके साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि सुरक्षित स्थानों में ही स्कूलों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना है कि आगे मौसम क्या नया रंग दिखाता है।
यह भी पढ़ें - देवभूमि में एक यादगार शादी..बर्फबारी के बीच दुल्हन लेने 12 किमी पैदल चला दूल्हा, देखिए तस्वीरें