पति से झगड़े के दौरान पत्नी ने 27 दिन की बच्ची को गला घोंटकर मार डाला...
-
कोमल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Mother killed her daughter
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर का खटीमा, 3 दिन पहले यहां एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। क्षेत्र के पचौरिया गांव में रहने वाले एक दंपती के बीच झगड़ा हो रहा था। दोनों तरफ से शब्दों के जहरबुझे तीर छोड़े जा रहे थे। इसी बीच पत्नी ने ना आव देखा ना ताव, पास में लेटी 27 दिन की दुधमुंही बच्ची का मुंह दबा दिया। गुस्से में की गई इस एक हरकत ने नन्हीं बच्ची की जान ले ली। बाद में पति-पत्नी का ध्यान जब बच्ची पर गया तो उन्होंने देखा कि उसका शरीर बेजान हो चुका है। इतना कुछ होने के बाद भी कलयुगी माता-पिता को दुख नहीं हुआ, वो बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे। बाद में दोनों ने बच्ची की लाश को शारदा नहर में फेंक दिया और बच्ची के अपहरण की अफवाह फैला दी। पर गुनाह छुपता कहां है। पुलिस को उन पर शक हुआ, सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने सब उगल दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में फॉरेस्ट इन्सपेक्टर के लिए निकली भर्तियां, 2 मिनट में पढ़ लीजिए पूरी डिटेल
आरोपी पिता का नाम गोविंद प्रसाद उर्फ विजय है। 3 दिन पहले उसने पुलिस को बताया था कि उसकी 27 दिन की बच्ची लापता हो गई है। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई। पर पुलिस को माता-पिता की कहानी पर भी शक था। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने उस दिन का पूरा घटनाक्रम बयां कर दिया। आरोपी विजय ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर निशा उर्फ नगमा से हुई थी। निशा दूसरे संप्रदाय से थी। रिश्ता आगे बढ़ा और डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। पर कहते हैं ना कि प्यार करना आसान और निभाना मुश्किल है। विजय और निशा के साथ भी यही हुआ। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाली रात विजय नौकरी करने के लिए दिल्ली जा रहा था। निशा भी उसके साथ जाने की बात पर अड़ गई। दोनों एक दूसरे पर शक भी करते थे। झगड़ा बढ़ने पर निशा ने खुद को और बच्ची को मारने की बात कही। निशा ने खुद को तो नहीं मारा पर बच्ची को गला घोंटकर जरूर मार दिया। माता-पिता की करतूत की सजा नन्हीं बच्ची को जान देकर चुकानी पड़ी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, पुलिस जांच कर रही है।