उत्तराखंड में हाड़ कंपाएगी सर्दी... अगले दो दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी

20 और 21 दिसंबर को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी होगी। 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
snowfall in Uttarakhand: Heavy snowfall in Uttarakhand
Image: Heavy snowfall in Uttarakhand

देहरादून: सर्दी का सितम फिलहाल थमने नहीं वाला। इस वक्त पूरा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है तो वहीं मैदानों में कोहरा कहर ढा रहा है। ठंड से राहत पाने के लिए हर जतन फेल साबित हो रहे हैं। हर तरफ सिर्फ धुंध ही धुंध है। लोग पिछले कई दिन से धूप के निकलने का इंतजार कर रहे हैं, पर ये इंतजार खत्म नहीं हो रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी उत्तराखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आज से पहाड़ में मौसम फिर करवट बदलेगा। 20 और 21 दिसंबर को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फिर बर्फबारी होगी। 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। इतना ही नहीं पूरे उत्तराखंड में बारिश के आसार भी बन रहे हैं। भारी बारिश-बर्फबारी से ठंड में और इजाफा होगा। कुल मिलाकर आने वाले दिन और तकलीफ बढ़ाने वाले साबित होंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में तैयार है सबसे लंबा सिंगल लेन पुल...नए साल से डोबरा-चांठी पुल पर यातायात शुरू
इस वक्त उत्तराखंड शीतलहर और ठंड की चपेट में है। 21 दिसंबर तक मौसम का सितम यूं ही जारी रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ेंगी तो वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इस वक्त उत्तराखंड के चारों धामों सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से पटे हैं। बर्फ गिरने की वजह से कई जगह रास्ते बंद हैं। लोनिवि की टीम जगह-जगह बर्फ हटाने के काम में जुटी है। कई इलाकों में रास्ते खुल भी गए हैं, पर कई जगह अब भी राहत नहीं मिल पाई है। गांव के लोग रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ के कई दूरस्थ इलाकों में बिजली नहीं आ रही, पानी की सप्लाई ठप हो गई है। राशन, सब्जी, दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी गांवों तक नहीं पहुंच रहा।