उत्तराखंड: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ अश्लील हरकत, मिली जान से मारने की धमकी दी

ट्यूशन से घर लौटते वक्त चार युवकों ने छात्रा को रोक लिया, उसके साथ अश्लील हरकतें की...
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
girl molesting: Student returning from tuition molested
Image: Student returning from tuition molested

उधमसिंह नगर: घर हो, सड़क या फिर स्कूल...बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार बेटियों को पढ़ाने की उन्हें आगे बढ़ाने की बात कर रही है, लेकिन जब तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं होंगे, बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, तब तक उनके लिए घर से स्कूल तक की डगर मुश्किल बनी रहेगी। मामला काशीपुर का है, जहां ट्यूशन से लौट रही छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। घटना बुधवार की है, इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ट्यूशन गई थी। शाम साढ़े 7 बजे वो ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान फरदीन और उसके तीन दोस्तों ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया। चारों बदमाश छात्रा पर अश्लील कमेंट करने लगे, उसे छेड़ने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। गाली-गलौच की और छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंच गए, लोगों को देख आरोपी युवक वहां से भाग गए। छात्रा ने बताया कि फरदीन उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। युवक की हरकतों के चलते उसे स्कूल-ट्यूशन जाने से डर लगने लगा है। बुधवार को आरोपी ने अपने साथियों संग छात्रा को रास्ते में रोक लिया, उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फरदीन और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: वहशी पति ने पैसे के लिए अपनी पत्नी को मार डाला, मिला आजीवन कारावास