विनीत कुमार ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2018 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में सातवीं रैंक हासिल की है...
-
komal
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: assistant professor achieved the 7th rank of ukpcs examination
उधमसिंह नगर: काशीपुर के विनीत कुमार श्रीवास्तव को बधाई। विनीत कुमार श्रीवास्तव ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2018 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में सातवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विनीत कुमार की ये उपलब्धि कई मायनों में खास है। वो बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्रचंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। चाहते तो इसी जमे-जमाए करियर में रमे रहते, पर उन्होंने अपने लिए कुछ और ही सोच रखा था। कॉलेज में पढ़ाते रहे, साथ ही खुद भी उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी करते रहे। कड़ी मेहनत कर रहे थे, इसीलिए सफलता मिलना तय था। पीसीएस-जे परीक्षा में सातवीं रैंक लाकर उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। विनीत कुमार की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। कॉलेज में भी जश्न मनाया गया।
कॉलेज स्टाफ ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विनीत श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि जॉब में रहते परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था। परिवार का सहयोग की बदौलत ही वो पीसीएस-जे की तैयारी अच्छी तरह कर सके और इसमें सफलता भी हासिल की। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। आपको बता दें कि पिछले छह महीने में सत्येंद्रचंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के लिए ये दूसरा बड़ा मौका है, जबकि संस्थान के लॉ विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर को न्यायिक सेवा में उपलब्धि हासिल हुई है। इससे पहले संस्थान से जुड़े धर्मेन्द्र सिंह यादव न्यायिक सेवा में न्यायाधीश और ज्योति सिंह कश्यप उत्तराखंड में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे।