Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ की होनहार बेटियां खेलों के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। बैडमिंटन हो, एथलेटिक्स या फिर शूटिंग...ऐसा कोई खेल नहीं जिसमें पहाड़ की बेटियों ने जीत पर निशाना ना लगाया है। इन बेटियों में अब पिथौरागढ़ की शोभा और गायत्री का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालयी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में, दूसरे राज्यों से आई खिलाड़ियों को चित कर दिया। शोभा ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, जबकि गायत्री कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपलब्धि से सीमांत जिले को ही नहीं, पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। इन दिनों दोनों खिलाड़ियों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। क्षेत्रवासियों ने होनहार बेटियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए, उनका उत्साह बढ़ाया।