Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी के पूर्व प्रधान आनंद सिंह को भारत-नेपाल समरसता अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। 29 दिसंबर को नेपाल के काठमांडू में होने वाले कार्यक्रम में आनंद सिंह को सम्मानित किया जाएगा। आनंद सिंह पौड़ी के कैन्यूर गांव के प्रधान रह चुके हैं। प्रधान के पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किये। गांव में सड़कें बनवाईं, दूसरी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कीं। गांव वाले भी अपने पूर्व प्रधान की खूब तारीफ करते हैं। गांव में कराये गए विकास कार्यों के लिए उन्हें इंडो नेपाल समरसता अवॉर्ड दिया जाएगा। बता दें कि इंडो नेपाल समरसता अवॉर्ड के लिए देशभर से 150 ग्राम प्रधानों का चुनाव किया गया है। इन ग्राम प्रधानों में पौड़ी के आनंद सिंह भी शामिल हैं। वो थलीसैंण ब्लॉक के कैन्यूर गांव का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।