Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है, ज्यादातर जगहों पर कोल्ड-डे कंडीशन बनी हुई है। उत्तराखंड में भी ठंड से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पहले बर्फबारी ने दिक्कतें बढ़ाईं और अब पाला और कोहरा मुसीबत बढ़ा रहा है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से राहत पाने के तमाम इंतजाम कर रहे हैं, पर राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल सर्दी का सितम थमने नहीं वाला। मौसम राहत देने के मूड में नहीं है। अगले कुछ दिन मुश्किल भरे रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में पाले से परेशानी बढ़ेगी तो वहीं मैदानों में कोहरा कहर बरपायेगा।