Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: नीले आकाश में उड़ते, हवा में अठखेलियां करते परिंदे किसे नहीं लुभाते...इनका अंदाज सबसे जुदा है, तभी तो ये हमारे दिल के सबसे करीब होते हैं। इन्हें निहारना हमें सुकून देता है। अगर आप भी इन्हें करीब से देखना-जानना चाहते हैं तो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग चले आइये, जहां पक्षियों का अद्भुत संसार बसता है। जो लोग प्रकृति से प्यार करते हैं, उसकी बनाई हर कलाकृति का सम्मान करते हैं, उनके लिए यहां काफी कुछ है। हाल ही में जखोली ब्लॉक के चिरबटिया में दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन हुआ। जिसमें देश के कोने-कोने से पहुंचे बर्ड वॉचर्स ने शिरकत की। बर्ड फेस्टिवल का उद्घाटन डीएम मंगेश घिल्डियाल ने किया। उन्होंने कहा कि चिरबटिया उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। ये क्षेत्र वन संपदा से संपन्न है। जहां पशु-पक्षियों का संसार बसता है।