पिथौरागढ़ में 8 साल की पोती को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गए दादा, मासूम की हालत गंभीर

जिस पहाड़ में बच्चे सुरक्षित ना हों, वहां भला कोई क्यों लौटना चाहेगा...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Leopard attack: Leopard attacked on 5 years old girl in pithoragarh
Image: Leopard attacked on 5 years old girl in pithoragarh

पिथौरागढ़: हम पलायन का दुखड़ा रो रहे हैं, पर जब गांव-घरों में हमारे बच्चे ही सुरक्षित नहीं होंगे, तो भला कोई क्यों गांव लौटना चाहेगा। गांव में रह रहे मासूम डर के साये में जी रहे हैं। गुलदार के हमलों में जान गंवा रहे हैं। जिन बच्चों को माता-पिता कलेजे से चिपकाये रहते हैं, वो जब जंगली जानवरों का शिकार बनते हैं तो माता-पिता जीते जी मर जाते हैं। उनके दुख का अंदाजा आप और हम कतई नहीं लगा सकते। एक ऐसी ही घटना पिथौरागढ़ में हुई है, जहां 8 साल की मासूम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मूनाकोट विकासखंड की है, जहां गंगासेरी के तोक चौक्याल में राजेश पांडेय का परिवार रहता है। सोमवार शाम उनकी 8 साल की बेटी रिया घर के पास खेल रही थी। तभी झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने रिया पर हमला कर दिया। वो उसे घसीटकर साथ ले जा रहा था। तभी रिया के साथियों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद रिया के दादा दौड़ते हुए आये और पोती को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गए।

यह भी पढ़ें - सांसद अनिल बलूनी से मिलने अस्पताल पहुंची अभिनेत्री मनीषा कोइराला, कहा मजबूत इच्छाशक्ति से कैंसर को हरायें
दादा रमेश पांडेय ने तेंदुए के ऊपर छलांग लगा दी। जिसके बाद तेंदुआ रिया को छोड़कर भाग गया। बाद में रिया को अस्पताल पहुंचाया गया। मासूम रिया की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुए के हमले से बच्ची की सांस नली कट गई है। उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। रिया के पिता राजेश पांडेय पिथौरागढ़ में सेना में तैनात हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है। सर्दी की छुट्टियों में वो रिया और परिवार समेत गांव आए हुए थे। बीती 23 दिसंबर को रिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पर जन्मदिन के कुछ ही दिन बाद इस परिवार को ऐसे भयानक दुख का सामना करना पड़ रहा है, जिसे कोई नहीं समझ सकता। आप और हम रिया के माता-पिता की हालत का अंदाजा भी नहीं लगा सकते। जिस परिवार ने कुछ ही दिन पहले अपनी मासूम बेटी का जन्मदिन मनाया था, वो अब उसे जिंदगी के लिए लड़ते हुए देख रहा है। कहते हैं दुआ में बड़ा असर होता है। ईश्वर करे कि रिया जल्द स्वस्थ हो जाए। आप भी ईश्वर से रिया के स्वस्थ्य के लिए प्रार्थना कीजिए।