Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: दहेज मांगना अपराध है। दहेजलोभियों को सजा देने के लिए सख्त कानून बना है, पर इसके बावजूद ये अपराध रुक नहीं रहा। दहेज के लिए बेटियां सताई जा रही हैं। ऊधमसिंहनगर में भी ऐसा ही हुआ। जहां फौजी पति ने दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने बताया कि पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। उसे पीटा जाता था। इतने पर भी मन नहीं भरा तो पति ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी को सबक सिखाने के लिए आरोपी पति ने उसकी अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना नानकमत्ता की है।