उत्तराखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग का यलो अलर्ट, अगले 24 घंटे संभलकर रहें

मौसम के लिहाज से आने वाले दो दिन उत्तराखंड के 6 जिलों के लिए मुश्किल भरे रहेंगे, आप भी संभलकर रहें...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
snowfall in Uttarakhand: Rainfall and snowfall welcome new year-2020
Image: Rainfall and snowfall welcome new year-2020

देहरादून: पूरा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। पिछले कुछ दिनों से धूप खिली थी, जिसने लोगों को बड़ी राहत दी, पर राहत का ये दौर अब खत्म होने वाला है। अगले दो दिन उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा। आज से बारिश, बर्फबारी का दौर शुरू होगा, जो कि 3 फरवरी तक चलेगा। कुल मिलाकर आने वाले दो दिन पहाड़ के लोगों पर भारी बीतने वाले हैं। प्रदेश में अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इन दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। तीन जनवरी तक राज्य में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश के छह जिलों के लिए आने वाले दो दिन मुश्किल भरे साबित होंगे। मौसम विभाग ने छह पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ये जिले कौन-कौन से हैं, ये भी बताते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा.. दर्दनाक मौत
जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जाही हुआ है उनमें पौड़ी, देहरादून, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार शामिल हैं। इन जिलों के लोग सतर्क रहें। इस वक्त पूरा उत्तराखंड ठंड से ठिठुर रहा है। गुरुवार को देहरादून में बादल छाये रहे, पर बाद में धूप निकल आई। मसूरी में ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट आई है। यमुनाघाटी में भी बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में नये साल के पहले दिन खूब बर्फबारी हुई। बर्फबारी की वजह से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। चमोली में निजमूला घाटी, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी और औली समेत ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ और तुंगनाथ क्षेत्र में भी बादल छाये हैं। बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग अलर्ट के मद्देनजर आपदा प्रबंधन तंत्र से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्हें अपने तैनाती स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए गये हैं। 2 से 3 जनवरी तक गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। आप भी संभलकर रहें। खराब मौसम में पहाड़ की यात्रा करने से बचें। ठंड से अपना और अपने परिजनों का बचाव करें।