फिलहाल खत्म नहीं होगा सर्दी का सितम, सोमवार से भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है, मसूरी में साल का पहला हिमपात हुआ, जिसने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rain alert: Rain and snowfall alert for these two days
Image: Rain and snowfall alert for these two days

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम ने करवट बदली है। मसूरी की ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी हैं। यहां वीकएंड पर साल का पहला हिमपात हुआ। चारों तरफ रुई सी गिरती बर्फ देख पर्यटकों के चेहरे खिल गए। लोगों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। वीकएंड के चलते इस वक्त मसूरी में काफी भीड़-भाड़ है। ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिये हैं। यहां दो से तीन इंच तक बर्फ जमी है। नये साल पर भी मौसम की अठखेलियां जारी रहीं। दो जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ, जिसका असर मैदानों तक में महसूस किया जा रहा है। तीन जनवरी को मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल नजर आने लगे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन ठंड से राहत रहेगी। ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा, पर सोमवार से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम करवट बदलेगा।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा, मंत्री धन सिंह रावत की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान
सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। गुरुवार को चारधाम क्षेत्र में धूप खिली रही, पर बर्फ पिघलने की वजह से ठंड बढ़ गई है। ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा में भी मौसम साफ रहा। चंपावत, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह बर्फबारी हुई। प्रदेश में मुक्तेश्वर सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान माइनस में है। शुक्रवार से मौसम साफ जरूर हो गया है, पर ये राहत ज्यादा वक्त तक नहीं रहने वाली। छह और सात जनवरी को प्रदेश में भारी हिमपात के आसार बन रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ गिरेगी, निचले इलाकों में बारिश से दिक्कत बढ़ेगी। इसीलिए संभलकर रहें। ठंड से अपना और अपने परिजनों का बचाव करें। खराब मौसम में पहाड़ की यात्रा करने से बचें।