Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ में नरभक्षी गुलदारों का आतंक चरम पर है। गुलदार के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे, लोग खेतों में नहीं जा रहे। कुल मिलाकर जिंदगी थम सी गई है। अब तो गुलदार जंगलों से निकलकर लोगों के घरों में घुसने लगे हैं। पौड़ी के पाटीसैंण में भी ऐसा ही हुआ। जहां पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा गडरी के तोक में एक गुलदार घर के बाथरूम में घुस गया। गुलदार को बाथरूम में देख लोगों के हाथ-पांव फूल गए। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधरा दौड़ने लगे। इसी बीच गांव के एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए, बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। घटना तैरण गांव की है। यहां दिलवर सिंह का परिवार रहता है। शनिवार सुबह दिलवर सिंह बाथरूम गए, तो वहां उन्होंने गुलदार को बैठे देखा। गुलदार को गुर्राते देख दिलवर सिंह बुरी तरह डर गए। समझ नहीं आया कि क्या करें, क्या ना करें, पर डर कर भागने की बजाय दिलवर ने समझदारी से काम लिया और बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। बाद में गांव वालों और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। बाथरूम के दरवाजे पर पिंजरा लगाया और गुलदार के पिंजरे में घुसने का इंतजार करने लगे। गुलदार वनकर्मियों को दो घंटे तक छकाता रहा, पर आखिरकार उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया। गुलदार की उम्र करीब 7-8 साल है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार खेतों में घास काटने वाली महिलाओं पर हमला कर चुका है। गुलदार के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त टीम की तैनाती किए जाने की मांग की।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के तीर्थयात्रियों से भरी बस दक्षिण भारत में धू-धू कर जली, 40 लोग थे सवार