उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, मसूरी समेत इन जगहों के लोग सावधान रहें

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। इसलिए आप भी सावधान रहें
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Rain and snowfall alert in uttarakhand
Image: Rain and snowfall alert in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड का ज्यादातर हिस्सा बर्फ के आगोश में है। मसूरी, चोपता, औली, हर्षिल, खलिया टॉप, मुनस्यारी, केदारनाथ, बदरीनाथ समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज देहरादून में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मसूरी और चकराता में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो इसके लिए सभी विभागों को सतर्क कर दिया है।
पीडब्ल्यूडी और राजमार्ग विभाग को बर्फबारी वाले स्थानों पर जेसीबी की तैनाती, चूना आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
जल संस्थान और पेयजल निगम पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्युत विभाग को बिजली की व्यवस्था सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा जिला पूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
उधर चमोली जिले में हो रही बर्फबारी ने दूरस्थ गांव के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अकेले चमोली जिले के 30 से अधिक गांवों में बर्फ की चादर बिछी हुई है।
अगर आप बर्फबारी का आनंद लेने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि सड़क के ऊपर पाला गिरने से वाहन रपटते हैं। इसलिए वाहन को संभलकर चलाएं। पाला गिरने के कारण चंबा-धनोल्टी सड़क पर फिसलन की समस्या खड़ी हो गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में सैन्य कर्मी पर लगे शर्मनाक आरोप, दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को घर से निकाला