Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। धूप निकलने की वजह से पिछले कुछ दिन सुकूनभरे थे, लेकिन बारिश-बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे मुश्किल भरे रहेंगे। मौसम विभाग ने भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, उनके बारे में भी जान लें। ये जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़। इन क्षेत्रों में आज और कल भारी बर्फबारी होगी। बारिश का दौर भी जारी रहेगा। ओलावृष्टि की संभावना भी बन रही है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। निचले इलाकों में बारिश दिक्कतें बढ़ाएगी। पांच जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। ये जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी और नैनीताल हैं।