उत्तराखंड मे भारी बर्फबारी..कई जगह सड़कें बंद, अगले 24 घंटे 5 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे और भी ज्यादा मुश्किल भरे रहेंगे, मौसम विभाग ने भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rain alert: Heavy snowfall Uttarakhand
Image: Heavy snowfall Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। बारिश-बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मुश्किल की बात ये है कि इस बर्फबारी से कई सड़कों पर आवाजाही ठप है। मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे मुश्किल भरे रहेंगे। मौसम विभाग ने भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, उनके बारे में भी जान लें। ये जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़। इन क्षेत्रों में आज और कल भारी बर्फबारी होगी। बारिश का दौर भी जारी रहेगा। ओलावृष्टि की संभावना भी बन रही है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। निचले इलाकों में बारिश दिक्कतें बढ़ाएगी। पांच जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। ये जिले हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी और नैनीताल हैं। देहरादून प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला किया है। दून में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। अब देहरादून में प्री-प्राइमरी कक्षा से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में गुंडागर्दी का Live वीडियो..पेट्रोल पंप पर फायरिंग, गार्ड से लूट..आप भी देखिए
शीतलहर और बारिश की वजह से लोग बेहाल हैं। मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है। कोल्ड-डे कंडीशन बरकारार है, खराब मौसम के चलते दून प्रशासन को कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश देने पड़े। 8वीं कक्षा तक के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूल 7 जनवरी से खुलने वाले थे।