देहरादून में कोल्ड-डे कंडीशन, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं गईं..जारी हुए आदेश

मौसम फिलहाल राहत देता नहीं दिख रहा, इसीलिए देहरादून प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला किया है...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun: School holidays extended
Image: School holidays extended

देहरादून: इस वक्त समूचा उत्तराखंड ठंड से ठिठुर रहा है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे मैदानों में भी मुसीबत बढ़ी है। ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। मौसम फिलहाल राहत देता नहीं दिख रहा, इसीलिए देहरादून प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला किया है। दून में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। अब देहरादून में प्री-प्राइमरी कक्षा से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। डीएम सी. रविशंकर ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध प्राइवेट स्कूलों समेत सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 8 तक के बच्चों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, हालांकि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही स्कूल जाना होगा। 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड मे भारी बर्फबारी..कई जगह सड़कें बंद, अगले 24 घंटे 5 जिलों के लिए अलर्ट
राजधानी देहरादून में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और बारिश की वजह से लोग बेहाल हैं। मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है। कोल्ड-डे कंडीशन बरकारार है, खराब मौसम के चलते दून प्रशासन को कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश देने पड़े। 8वीं कक्षा तक के लिए शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूल 7 जनवरी से खुलने वाले थे। अब सभी स्कूल 12 जनवरी के बाद खुलेंगे। हालांकि स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बारिश-बर्फबारी के चलते दून और मसूरी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, अधिकतम तापमान में पांच से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।