Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: खराब मौसम के चलते उत्तराखंड पर बहुत बुरी बीत रही है। मौसम राहत देने को तैयार नहीं। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है, तो वहीं मैदानों में बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई है। ज्यादातर मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। ज्यादातर जगहों पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। अगले साठ घंटे उत्तराखंड के लिए तकलीफ भरे रहने वाले हैं। इसीलिए हमारी आपसे अपील है कि अपना ख्याल रखें। पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने से बचें। मौसम विभाग ने भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ज्यादातर जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। नैनीताल में आंगनबाड़ी और 12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी और 12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। ऊधमसिंहनगर में 8वीं तक के स्कूलों और आंगबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी है। जिले में 9 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। उधर राजधानी देहरादून में भई 12 जनवरी तक स्कूलों की छु्ट्टी है। हरिद्वार में भी खराब मौसम के चलते आंगनबाड़ी और स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।