Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले इन दिनों सुरक्षाकर्मियों के पहरे में हैं। हर तरफ एसएसबी की टीम कॉम्बिंग करती नजर आ रही है। दरअसल सुरक्षा एजेंसियों को दो आईएसआईएस आतंकियों के यूपी के रास्ते नेपाल भागने की सूचना मिली है। जिसके बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खटीमा में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस और एसएसबी की टीमें संयुक्त रूप से नेपाल सीमा पर कॉम्बिंग कर रही हैं। बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत आने वाला खटीमा, नेपाल बॉर्डर से सटा एरिया है, जहां इन दिनों हर जगह एसएसबी के जवान नजर आ रहे हैं। पुलिस टीमें भी चेकिंग में लगी हैं। खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि आईएसआईएस के दो फरार आतंकी यूपी के रास्ते नेपाल भाग सकते हैं। उत्तराखंड यूपी से सटा हुआ है, साथ ही नेपाल से भी, इसीलिए यहां पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है।