Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड इस वक्त एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है। ये समस्या जंगली जानवरों के हमले से जुड़ी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गुलदार आतंक मचाये हुए हैं। लोगों की जान ले रहे हैं। गुलदार के हमले की ताजा घटना पौड़ी के श्रीनगर में सामने आई, जहां धारी गांव में गुलदार ने महिला को मार डाला। महिला की अधखाई लाश जंगल में पड़ी मिली। गुलदार के हमले की घटना जिस गांव में हुई है, वो कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत आता है। माना जा रहा है कि महिला को मारने वाला गुलदार रुद्रप्रयाग जिले के भरदार क्षेत्र में सक्रिय गुलदार है, जो कि पहले भी तीन लोगों को मार चुका है। महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा है। ग्रामीणों में गुस्सा है। घटना गुरुवार की है। टिहरी जिले के धारी गांव में रहने वाली 45 वर्षीय महिला कल्पेश्वरी देवी जंगल में घास काटने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी