Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: पहाड़ में लगातार जारी बर्फबारी जानलेवा साबित हो रही है। आपको याद होगा, मंगलवार की रात मुनस्यारी में एक महिला और उसके दो बच्चे भारी बर्फबारी के बीच फंस गए थे। तीनों ने एक गुफा में भूखे-प्यासे रहकर रात बिताई। बुधवार सुबह तक तीनों की हालत खराब थी। एक आदमी ने उनकी मदद ना की होती तो वो तीनों बच नहीं पाते। तीनों खुशकिस्मत थे, कि उन्हें समय रहते मदद मिल गई। जिससे उनकी जान बच गई। पर अल्मोड़ा में रहने वाला 45 साल का किशन सिंह इतना खुशकिस्मत नहीं रहा। बुधवार को भारी बर्फबारी के दौरान वो रास्ते में फंस गया था। काफी देर तक ठंड में रहने और बर्फ में फंसे होने की वजह से उसकी जान चली गई। ये दुखद घटना जागेश्वर के पनुवानौला इलाके की है। जहां धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला दूरभाष केंद्र पर काम करने वाले एक ऑपरेटर की बर्फबारी में फंसकर मौत हो गई। गुरुवार को उसकी लाश कमरे से करीब तीन सौ मीटर दूर पड़ी मिली