उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला को किया ब्लॉक, जानिए क्या है ये नया बवाल

वैसे आपको बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला का नाम हार्दिक पांड्या से भी जुड़ चुका है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: RISHABH PANT BLOCK URVASHI RAUTELA
Image: RISHABH PANT BLOCK URVASHI RAUTELA

हरिद्वार: बॉलीवुड और क्रिकेट..इन दोनों का काफी वक्त से एक दूसरे के साथ नाता रहा है। यूं समझ लीजिए से भारत में जबसे क्रिकेट को ग्लैमर का रूप मिला है, तबसे क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के बीच अफेयर की खबरें आती रहती हैं। अब उर्वशी रौतेला के किस्से को ही ले लीजिए। ये बात सच है कि उर्वशी ने आज तक अपने दम पर कोई ब्लॉक बस्टर फिल्म तो नहीं दी लेकिन वो अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला को ब्लॉक कर दिया है। ये सब कुछ एक अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय में छपा है। खबर के मुताबिक बीते कुछ वक्त से उर्वशी रौतेला लगातार ऋषभ पंत को कॉन्टेक्ट करने की कोशिश में थी। अमर उजाला की खबर के मुताबिक कुछ वक्त पहले तक ऐसी खबरें सुनने को मिल रही थी किं ऋषभ और उर्वशी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक..हालत बेहद गंभीर
इस बीच नए साल के खास मौके पर ऋषभ ने ईशा नेगी के साथ तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी अफवाहों को विराम दे दिया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि उर्वशी लगातार ऋषभ पंत को कॉल कर रही थीं। जाने क्या हुआ कि दोनों ने एक दूसरे को ब्लॉक करने का फैसला कर लिया। वैसे आपको बता दें कि ऋषभ से पहले उर्वशी का नाम हार्दिक पांड्या के साथ भी जुड़ चुका है। इस बीच हार्दिक पांडया ने नए साल के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्तानकोविक से सगाई कर ली थी। हार्दिक के पोस्ट पर उर्वशी ने कमेंट भी किया था और कहा था कि जिंदगी में किसी भी चीज की जरूरत हो तो बताना जरूर।