Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में नरभक्षी गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक कोहराम मचा है। गुलदार इंसानी बस्ती में घुसकर लोगों को मार रहे हैं। इसी बीच एक दिल दहला देने वाली खबर हरिद्वार से आ रही है। जहां गुलदार अब कब्रिस्तान से लाशें निकाल कर खाने लगा है। गुलदार ने क्षेत्र के एक श्मशान घाट में चार कब्रों को खोद दिया। एक कब्र के बाहर बच्चे की क्षत-विक्षत लाश भी मिली है। इस घटना ने हरिद्वार के लोगों को बुरी तरह डरा दिया है। लोग गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ हरिद्वार जिले में भी गुलदार के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। हरिद्वार में गुलदार अब तक दो लोगों को मार चुका है। एक आदमी भी गुलदार के हमले में घायल हुआ है। अब गुलदार कब्रिस्तान से लाशें निकाल कर खाने लगा है। लोगों ने बताया कि गुलदार ने क्षेत्र के एक कब्रिस्तान में 4 कब्रें खोदीं। जिनमें से एक कब्र के बाहर बच्चे की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी। घटना सुभाषनगर की चोर गली में स्थित अंसारी बिरादरी के कब्रिस्तान की है, जहां मांस की तलाश में आदमखोर ने चार कब्रें खोद डालीं।