Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड की बेटियों का वास्तव में कोई सानी नहीं है। ये बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। अब 11 साल की रिया को ही ले लीजिए। 11 साल की रिया ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। हल्द्वानी के गौलापार की रहने वाली 11 साल की रिया ने अनोखा कारनामा किया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नेशनल हेड की निगरानी में रिया ने 1 मिनट में 21 बार निरालांबा चक्रासन करके दिखाया। अब तक यह रिकॉर्ड कर्नाटक की खुशी के नाम दर्ज था। खुशी ने 1 मिनट में 14 बार निरालांबा चक्रासन किया था। अब ये रिकॉर्ड रिया के नाम दर्ज हो गया है। रिया के पिता जनरल स्टोर चलाते हैं और उनका कहना है कि अब उन्हें उनकी बेटी के नाम से पहचाना जाएगा