Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सिर्फ 1500 रुपये को लेकर खूनी बवाल हुआ है। यहां हुए झगड़े में गोली चल गई। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया। घटना उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज की है, जहां शाबेपुर गांव में खेमकरण नाम का युवक रहता है। खेमकरण का गांव में ही रहने वाले अंग्रेज सिंह के बेटे हरमन सिंह से 15सौ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को हरमन सिंह ने खेमकरण को गांव में रोक लिया। उससे 15सौ रुपये मांगे, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान हरमन ने खेमकरण पर तमंचे से फायर झोंक दिया।