उत्तराखंड : 20 हजार रुपये में बिका सिपाही का ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

26 जनवरी के दिन जब लोग गणतंत्र का जश्न मना रहे थे, ठीक उसी वक्त खटीमा में एक पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ा गया। विजिलेंस ने पुलिसकर्मी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड पुलिस: Haldwani vigilance team arrested constable for taking bribe
Image: Haldwani vigilance team arrested constable for taking bribe

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड पुलिस खुद को जनता का मित्र कहती है, पर ये मित्रता वहीं निभाई जाती है, जहां मित्रता के एवज में ‘मेवा’ मिल रहा होता है। अब ऊधमसिंहनगर के खटीमा में ही देख लें, जहां पुलिसवाला मकान बिक्री के मामले को निपटाने के लिए एक आदमी से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत की यही रकम कांस्टेबल की इज्जत और उसकी नौकरी ले डूबी। विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सिपाही का नाम कुशल सिंह है, वो खटीमा-नेपाल बॉर्डर पर स्थित झनकईया थाने में तैनात है। सिपाही कुशल सिंह को हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देगा BSNL, एयर फाइबर से मिलेगा हाई स्पीड नेट
कुशल सिंह के खिलाफ खटीमा के रहने वाले दयाशंकर प्रजापति ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मकान बिक्री के हिस्सा बंटवारे को लेकर उसकी भाभी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई हुई है। मामला झनकईया थाने में दर्ज है। इसी थाने में तैनात कांस्टेबल कुशल कन्याल ने कहा कि वो मामले का निपटारा करा देगा, लेकिन इसके लिए 20 हजार रुपये देने होंगे। कांस्टेबल शिकायतकर्ता पर रिश्वत देने का दबाव बनाता रहा। जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक सतर्कता हल्द्वानी कार्यालय में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने स्पेशल टीम का गठन किया और गणतंत्र दिवस के दिन सिपाही कुशल सिंह 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। विजिलेंस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।