Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ के जांबाज लाल देश के प्रति अपना फर्ज बहादुरी और ईमानदारी से निभा रहे हैं। इन्हीं जांबाज बेटों में से एक हैं एसएसबी के जवान गणेश सिंह राणा। जिन्हें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। जवान गणेश सिंह राणा ने जुलाई 2018 में झारखंड के दुमका में हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियों ने एसएसबी के जवानों पर हमला कर दिया था। मुठभेड़ के दौरान जवान गणेश सिंह राणा ने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुए दो नक्सलियों को मार दिया। जिसके लिए उन्हें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। जवान गणेश सिंह राणा पिथौरागढ़ के बनबसा के रहने वाले हैं। गणेश इन दिनों एसएसबी की 35वीं वाहिनी में झारखंड में तैनात हैं।