देहरादून में जमीन खरीदने वाले सावधान, पूर्व फौजी से 54 लाख की ठगी..लुटी जिंदगी भर की कमाई

सेना से रिटायर होने के बाद महावीर सिंह ने सोचा देहरादून में जमीन पर घर बनाकर आराम से रहेंगे, पर इस सपने को ठगों की नजर लग गई। शातिर ठगों ने जमीन के नाम पर महावीर से 54 लाख रुपये ठग लिए। महावीर को ना तो जमीन मिली और ना ही अपने पैसे...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
देहरादून में जमीन: fraud of 54 lakh in the name of land
Image: fraud of 54 lakh in the name of land

देहरादून: देहरादून के राजधानी बनने के बाद से जमीनों के दाम तेजी से बढ़े हैं। शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील होता जा रहा है तो वहीं पहाड़ में रहने वाला हर आदमी दून में घर बनाना चाहता है, राजधानी में बसना चाहता है। अगर आप भी देहरादून में बसने का सपना देख रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि यहां एक रिटायर फौजी के साथ जो हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है। कुछ लोगों ने बालावाला में जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर फौजी से 54 लाख रुपये की ठगी कर ली। रिटायर फौजी को ना तो जमीन मिली और ना ही अपने रुपये। अब पीड़ित ने रायपुर थाने में 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का नाम महावीर सिंह है, वो रुड़की के सुभाषनगर के रहने वाले हैं। महावीर सिंह साल 2016 में आर्मी से रिटायर हुए। पास में कुछ रुपये थे, सोचा देहरादून में घर बनाएंगे।

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: चमोली जिले की युवती के शोषण का आरोपी CRPF सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
इसी दौरान उनकी मुलाकात सुरेंद्र सिंह बिष्ट से हुई, जो कि रिश्ते में उनका चाचा लगता है। सुरेंद्र सिंह ने महावीर सिंह को बालावाला में जमीन दिखाई और कहा कि सस्ते दाम में जमीन दिलवा देगा। 18 मई 2017 को सुरेंद्र ने महावीर से एक लाख रुपये एडवांस में ले लिए। महावीर को 22 मई 2017 को रजिस्ट्री कराने के लिए देहरादून बुलाया। महावीर जब दून पहुंचे तो पता चला कि जमीन का मालिक कोई और है। तब सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर भाईयों के बीच झगड़ा चल रहा है। इसके बाद सुरेंद्र ने दूसरी जमीन दिलाने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने बालावाला में एक और जमीन दिखाई, जिसका सौदा 54 लाख रुपये में तय हुआ। महावीर ने बताया कि उन्होंने सुरेंद्र सिंह, अनिल खंडूड़ी, जगमोहन सिंह, धन सिंह, बब्बन सिंह नेगी और मनीष कालरा के नाम 54 लाख रुपये के चेक दिए। लेकिन उसके बाद पता चला कि ये भूमि भी विवादित है। महावीर सिंह ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उन्होंने रकम वापस नहीं की। उल्टा पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।