Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ‘कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं’ फिल्मों में ये डायलॉग खूब सुनने को मिलता है। पर अपने उत्तराखंड में तो गजब ही हो गया। बरेली में हत्या के मामले में आरोपी रहा एक युवक उत्तराखंड में आकर बस गया। वो कानून के हत्थे तो नहीं चढ़ा, हां कानून व्यवस्था का हिस्सा जरूर बन गया। हत्या का आरोपी उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ। 19 साल तक मजे से नौकरी की, सरकार से तनख्वाह उठाई और इतने साल तक उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में किसी को कानोंकान खबर तक ना हुई। मामले का खुलासा तब हुआ जब बरेली की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अब आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस ने पंतनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पूरा मामला क्या है ये भी बताते हैं। आरोपी युवक का नाम मुकेश कुमार है। वो बरेली के अभयपुर इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ ऊधमसिंहनगर एसएसपी कार्यालय के वरिष्ठ प्रधान लिपिक जोध सिंह तोमक्याल की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।