Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड एक बार फिर शोक में है, सदमे में है...पहाड़ के एक और लाल ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। सियाचिन में तैनात जवान की अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। मरने वाले जवान का नाम हवलदार रमेश बहुगुणा है। 38 साल के रमेश बहुगुणा टिहरी के चंबा ब्लॉक में पड़ने वाले साबली गांव के रहने वाले थे। जवान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही वहां सन्नाटा पसर गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। हवलदार रमेश बहुगुणा तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। वो अपने पीछे दो छोटे बच्चों, पत्नी और मां को बिलखता छोड़ गए हैं। उनके भाई दिनेश बहुगुणा ने बताया कि रमेश के बहुत बीमार होने की सूचना मिलने पर वो चंडीगढ़ गए थे। वहां पता चला कि रमेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। डॉक्टरों ने रमेश की मौत की वजह अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी होना बताई है।