Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए एक एक्सक्लूसिव जानकारी है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट कह रही है। https://uttara.gov.in (DMs of Uttarakhand) वेबसाइट के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले के डीएम चन्द्रेश कुमार यादव हैं। वेबसाइट के मुताबिक दीपक रावत बागेश्वर के डीएम हैं, डीएस गर्ब्याल अल्मोड़ा के डीएम हैं, नैनीताल के डीएम निधि मणि त्रिपाठी हैं, चमोली के डीएम रंजीत कुमार सिन्हा हैं, पौड़ी के डीएम एम एस उपरेती हैं। आपको और कुछ जिलों के डीएम भी देखने हैं, तो नीचे फोटो में आप देख सकते हैं। मतलब गजब हाल है। सरकारी वेबसाइट को हमने खोला तो हैरान रह गए। गजब का काम हो रहा है हमारे उत्तराखंड में। इस वेबसाइट में सब कुछ अपडेटेड है लेकिन जिलाधिकारी (DMs of Uttarakhand) कोई और ही हैं। अब सवाल ये है कि आखिर वो लोग हैं कौन जो इतने व्यस्त हैं कि सरकारी वेबसाइट को इतने लंबे वक्त से अपडेट नहीं कर पाए? डिजिटल इंडिया के दौर में क्या ये किसी शर्मनाक स्थिति से कम है? क्या ऐसे लोग उत्तराखंड सरकार का नाम बदनाम नहीं कर रहे? देहरादून के NIC ऑफिस में एसी कमरों की हवा खा रहे अफसरों को नीचे दी गई तस्वीरें जरूर देखनी चाहिए