Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: हम अफसरशाही को अक्सर कोसते रहते हैं, लेकिन पहाड़ में कुछ अफसर ऐसे भी हैं, जो कि जनता के हित के लिए समर्पित हैं। इन्हीं अफसरों में से एक हैं रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल, जो कि केदारनाथ यात्रा के जरिए ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने की कोशिश में जुटे हैं। उनके किए कामों का असर जिले में दिख भी रहा है। हाल ही में डीएम मंगेश घिल्डियाल (Dm mangesh ghildiyal) बर्फीले रास्ते पर 16 किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचे। वो केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी थे। धाम तक पहुंचने के लिए दोनों अफसर अपनी टीम के साथ 16 किलोमीटर पैदल चले, जिसमें से दस किमी का सफर उन्होंने नौ फीट बर्फ के बीच तय किया। बाकी हिस्से में भी एक से तीन फीट बर्फ जमी थी।