Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के जेपी भट्टाराई Jp bhattarai limca book of records को ढेरों बधाई। जेपी भट्टाराई का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। जेपी भट्टाराई ने ये उपलब्धि 90 सेकेंड के भीतर केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स का नाम बताकर हासिल की। केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स का नाम बताने के लिए उन्होंने सिर्फ 90 सेकेंड यानि डेढ़ मिनट का वक्त लिया और इस तरह एक नया रिकॉर्ड बना दिया। चलिए अब आपको रिकॉर्ड होल्डर जेपी भट्टाराई के बारे में बताते हैं। उनका पूरा नाम जग प्रसाद भट्टाराई है। वो देहरादून के रहने वाले हैं। जेपी भट्टाराई कौलागढ़ में अपना कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं। 19 फरवरी 2019 में जेपी भट्टाराई ने अपना एक वीडियो बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के गुरुग्राम स्थित दफ्तर में भेजा था। जिसमें उन्होंने 90 सेकेंड में केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स के नाम बताए हैं। उन्हें सभी एलीमेंट के नंबर भी याद हैं। कोई भी नंबर बोलने के अगले ही पल वो एलीमेंट का नाम बता देते हैं। आगे भी जानिए खास बातें