Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: चारधाम देवस्थानम बोर्ड Char dham devasthanam board एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बोर्ड के गठन को लेकर तीर्थ पुरोहितों का विरोध जारी है, हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है, तो वहीं अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। आरोप है कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड में नौकरियों को लेकर जमकर धांधली हो रही है। बीकेटीसी यानी बदरी केदार मंदिर समिति पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर आरोप है कि वो बोर्ड में नियमों को ताक पर रखकर नौकरियों की बंदरबांट कर रहे हैं। चारधाम देवस्थानम बोर्ड के गठन के वक्त राज्य सरकार ने कई दावे किए थे। कहा था चारधाम और उनसे जुड़े 51 मंदिरों की व्यवस्था में सुधार होगा, काम में पारदर्शिता आएगी, लेकिन बोर्ड में नियुक्तियों को लेकर जिस तरह से धांधली की बात सामने आ रही है, उसे देख सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने डेढ़ दर्जन से ज्यादा नियुक्तियों में धांधली की है। आगे हम आपको इस बारे में कुछ बातें बता रहे हैं...जरूर पढ़िए