Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: तीर्थ पुरोहितों के हक में आवाज उठाने और देवस्थानम बोर्ड (Devasthanam Board Uttarakhand) को भंग करने को लेकर केदारनाथ पहुंचे आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल। आज से पूरे 70 विधानसभाओं में आप कार्यकर्ता देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर करेंगे प्रदर्शन। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में इसके लिए जेल भरो आंदोलन शुरु होगा। AAP सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड के नाम पर पंडा पुरोहितों के हितों के साथ सीधा खिलवाड कर रही है। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ पंडा पुरोहित समाज के लोग लगभग दो साल से विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तब बोर्ड के मसले पर कोई फैसला नहीं किया है। कर्नल कोठियाल ने कहा कल देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर आप कार्यकर्ता 70 विधानसभाओं में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और खुद कर्नल कोठियाल केदारनाथ पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों के हक में आवाज उठाएंगे।
यह भी पढ़ें - धोनी ने उत्तराखंड के लिए ऐसे जताया प्यार, अपने बड़े प्रोजक्ट को नाम दिया-‘ईजा’