उत्तराखंड: नैनीताल जिले में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, बाहरी पर्यटकों की जांच के निर्देश

कोरोना वायरस Coronavirus को लेकर दुनियाभर में कोहराम मचा है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Coronavirus alert in nainital uttarakhand
Image: Coronavirus Uttarakhand:Coronavirus alert in nainital uttarakhand

नैनीताल: कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सर्तक है जिसके मददेनजर जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकास भवन सभागार में चिकित्सा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus uttarakhand) को देखते हुए इसके लिए सर्तकता बरतने की जरूरत है। इसलिए यह जरूरी हैं कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित लक्षण यदि किसी भी व्यक्ति में पाये जाते है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर आइशोलेशन वार्डों में रखा जाय। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि जनपद के सभी होटलों में सावधानी बरती जाय तथा बाहर से आने वाले पर्यटको एवं अन्य लोगों पर विशेष निगरानी रखेँ। सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गए हैं। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, DM ने दिए सतर्क रहने के निर्देश
जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण, बाल विकास व राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से भी इस संक्रमण के बचाव व सर्तकता बरतने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की हैं कि कोरोना वायरस (Coronavirus uttarakhand) से अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है। सावधानी एवं सर्तकता से ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगां से अनावश्यक यात्रा न करने, भीड-भाड़ वाले जगहों व मेला, त्योहार आदि क्षेत्र में जाने से परहेज करें। यदि आवश्यक हो तो तभी जायें... सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र में जांच करायें।