Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड में कोरोना वायरस की स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं। खास बात ये है कि कल यानी 28 मार्च को बाजार आवश्यक वस्तुओं के लिए सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। फल सब्जी की ठेलिंया चल सकती हैं। चार पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। दोपहिया वाहन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे परंतु इनपर एक ही व्यक्ति बैठेगा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें कल 28 मार्च को भी सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ये जानकारी देते हुए बताया कि आज पहले की अपेक्षा भीड़ कम रही है। इसलिए आज की व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। ये निर्णय इसलिए लिया गया था ताकि कोरोना से निपटने के लिए ज़रूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन कराने के लिए आम जनता को ख़रीदारी के उद्देश्य से पर्याप्त समय मिल जाए। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में एक साथ भीड़ न एकत्र होने पाए। कल भी चौपहिया वाहनों पर रोक रहेगी। देखिए सीएम त्रिवेन्द्र ने क्या कहा है।