Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: कोरोना ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड लॉकडाउन है, पूरे 21 दिन के लिए। हालांकि राज्य सरकार लोगों को राहत देने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। जगह-जगह फंसे उत्तराखंडियों को उनके घर पहुंचाने का इंतजाम किया गया। दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। अब राज्य सरकार ने कोरोना को हराने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। कोरोना की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए हर कैबिनेट मंत्री को अलग-अलग जिले की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें जिलों का प्रभारी बनाया गया है, ताकि कोरोना से निपटने के बेहतर इंतजाम किए जा सकें।
सतपाल महाराज- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरफ जारी विज्ञप्ति के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
सुबोध उनियाल- कृषि मंत्री सुबोध उनियाल टिहरी और उत्तरकाशी जिलों के प्रभारी बनाए गए हैं।
डॉ. हरक सिंह रावत- वन महकमा देख रहे डॉ. हरक सिंह रावत को पौड़ी जिले का प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. धन सिंह रावत- इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रुद्रप्रयाग और चमोली जिले की व्यवस्थाएं देखेंगे।
आगे जानिए बाकी जिलों की डिटेल