उत्तराखंड सरकार ने वापस लिया 31 मार्च वाला आदेश, जो जहां पर है वहीं रहेगा..देखिए वीडियो

पहले खबर सामने आई थी कि 31 मार्च को लोग एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा कर सकेंगे लेकिन अब त्रिवेन्द्र सरकार ने वो फैसला वापस ले लिया है। देखिए वीडियो
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:CM trivendra about coronavirus uttarakhand
Image: Coronavirus Uttarakhand:CM trivendra about coronavirus uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। पहले खबर सामने आई थी कि 31 मार्च को दूसरे जिलों में फंसे लोग अपने जिलों में जा सकेंगे लेकिन अब वो फैसला वापस ले लिया गया है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाऊन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है। आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लाॅकडाउन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है लेकिन ये हम सभी के हित में है। उधर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - DM मंगेश घिल्डियाल की बाहर से आए लोगों को चेतावनी, गांव का माहौल खराब मत करो..देखिए
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बारे में कई बातें बताई हैं। आप भी देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: