Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड लगातार कोरोना से लड़ रहा है। इस महामारी को प्रदेश से दूर रखने की हरसंभव कोशिशें जारी हैं। उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 6 पॉजिटिव केस आए हैं। एक मरीज ठीक हो चुका है। आज से ऋषिकेश एम्स (Rishikesh aiims coronavirus test) में भी कोरोना संक्रमण जांच की सुविधा मिलने लगेगी। कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जांच की जाए। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। ऋषिकेश में कोरोना सैंपल जांच शुरू होने के बाद यहां एक दिन में 100 सैंपल की जांच की जा सकेगी। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोना सैंपल जांच की सुविधा सिर्फ हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हैं। इसके अलावा सैंपल पुणे भी भेजे जा रहे हैं। पुणे से जांच रिपोर्ट आने में 3 से 7 दिन लग जाते हैं। जांच रिपोर्ट मिलने में होने वाली देरी से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।