Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: ये बात तो सामने आ ही चुकी है कि उत्तराखंड से 26 लोग दिल्ली के मरकज में गए थे। मरकज के बाद जिस तरीके से अलग अलग राज्यों से खबरें आ रही हैं, वो चिंताजनक हैं। अब उत्तराखंड के लिए चिंता की बात ये है कि मरकज में उत्तराखँड के लोग भी गए थे। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र (trivendra singh rawat) ने बताया कि कुछ तब्लीग हमारे राज्य में भी हैं और उन्हें क्वारेंटीन कर लिया गया है। जो 26 लोग दिल्ली के मरकज में गए थे, वो अभी वहीं हैं, उनकी लोकेशन दिल्ली की है। इसके अलावा विदेशों में जो तब्लीग हुए वो अभी लौटे नहीं हैं। सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा है कि जो लोग तब्लीग में गए थे, उसका भारी नुकसान अलग अलग काज्यों को उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वहां भारी संख्या में लोग जमा थे। उत्तराखंड से जो लोग मरकज और बाहर की तब्लीग में गए थे, इनमें से अगर कोई पालन नहीं करेगा तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। आगे देखिए वीडियो