वाह उत्तराखंड: ये है पहला महिला मंगल दल, जिसने कोरोना से जंग के लिए दी जमापूंजी

महिला मंगल दल...यानी महिलाओं का एक ऐसा दल, जो समाज में महिलाओं की भागीदारी तय करता है। उत्तराखंड में भी एक महिला मंगल दल ने अपनी प्रबल भागीदारी साबित की है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Rudraprayag mahila mangal dal donate fund for corona patient
Image: Coronavirus Uttarakhand:Rudraprayag mahila mangal dal donate fund for corona patient

रुद्रप्रयाग: आज भारत भी एक वैश्विक युद्ध में लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना को हराने के लिए हर राज्य, हर व्यक्ति अपनी अपनी तरफ से हर कोशिश कर रहा है। ऐसे में महिलाएं भी किसी से कम नहीं। उत्तराखंड में महिलाएं भी कोरोना से जंग के लिए बढ़-चढ़कर सामने आ रही हैं। खासतौर पर महिला मंगल दलों ने भई अपनी अपनी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इस बीच हम आपको उत्तराखंड के संभवत: पहले महिला मंगल दल के बारे में बता रहे हैं, जिसने कोरोना से जंग के लिए कुछ धनराशि दी है। याद रखिए धनराशि चाहे बड़ी हो या छोटी, लेकिन इस दौर में छोटी से छोटी धनराशि भी किसी की जिंदगी के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है। सबसे पहले रुद्रप्रयाग जिले के सतेराखाल के महिला मंगल दल को हमारा सलाम। महिला मंगल दल सिल्ली (सतेराखाल) प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग के लिए आया आगे। आग पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में विनीता रावत जैसी महिलाएं भी हैं, कहा-मेरे पूरे होटल को बनाओ आइसोलेशन वॉर्ड
कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी जहां पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रही है वहीं भारत में ये बीमारी अब धीरे-धीरे अपने पैर पसार चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना से मुक्ति के अभियान को देश के बड़े-बड़े उद्यमियों, समाजसेवकों, फिल्म जगत, व देश विदेश की बड़ी बड़ी हस्तियों ने योगदान किया है। अब प्रधानमंत्री की इस मुहिम में महिलाएं भी आगे आने लगी हैं। इस कड़ी में ग्राम सभा सिल्ली(सतेराखाल) की महिलाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा जारी किये गये PM CARES फंड में 5000 रुपए धनराशि का योगदान किया गया। महिला मंगल दल सिल्ली (सतेराखाल) की अध्यक्ष धनेश्वरी देवी व कोषाध्यक्ष ज्योति देवी ने जिला सहकारी बैंक सतेराखाल के मैनेजर बीपी नौटियाल जी के माध्यम से PM CARES में 5000 का चैक दिया गया।

यह भी पढ़ें - पहाड़ की भावना चुफाल Tik Tok पर बनी 1 मिलियन लोगों की पसंद, देखिए ये वीडियो
अध्यक्ष धनेश्वरी देवी व कोषाध्यक्ष ज्योति देवी ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े हैं और गांव में भी उनके द्वारा बताये गये सभी जरुरी दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं। साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज को इस मुहिम में मजबूती से एकजुट होना होगा तभी हम सभी कोरोना से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने 5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे प्रधानमंत्री के आहवान को सफल बनाने की अपील जनता से की। महिला मंगल दल में ग्राम सिल्ली की कुसुम देवी,सोनी देवी, अनिता देवी, वीना देवी, दिलदेई देवी, फूला देवी, रामेश्वरी देवी, शकुन्तला देवी, नीमा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, सुषमा देवी समेत सभी महिलाओं ने कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री जी का साथ देने की बात कही।