देशभर से जमातियों के बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में उत्तराखँड के सीएम त्रिवेन्द्र (Trivendra singh rawat) ने ऐसे लोगों को साफ चेतावनी दे डाली है। आगे पढ़िए
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand cm trivendra singh rawat strict on quarantine people
देहरादून: कोरोना वायरस अब भयावह रूप ले रहा है। कोरोना वायरस से संदिग्ध लोगों को क्वारेंटीन में रखा जा रहा है। लेकिन कुछ लोग हैं, जो क्वारेंटीन में रहकर बवाल काट रहे हैं। खासतौर पर जमातियों ने तो तांडव मचाया हुआ है। देश के अलग अलग राज्यों से खबरें आ रही हैं कि क्वारेंटीन में रखे गए जमाती कहीं नर्सों को छेड़ रहे हैं, कहीं डॉक्टरों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं, कहीं हॉस्पिटल से भाग रहे हैं तो कहीं अलग ही बवाल काट रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र (Trivendra singh rawat) ने क्वारेंटीन में रखे गए लोगों को साफ चेतावनी दे डाली है। उनका कहना है कि सरकारी भवनों में क्वारंटीन में रखे गए लोगों ने अगर मनमानी की तो सरकार उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी। अगर डॉक्टरों से बदसलूकी की, या फिर सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तोउनपर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत केस दर्ज होगा। नुकसान की भरपाई के लिए 4 गुना जुर्माना वसूला जाएगा। आगे भी पढ़िए इस बारे में खास बातें
यह भी पढ़ें - गजब: उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने पूरा शहर उजड़ने से बचा लिया
सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि अगर बाहर से आए हुए लोगों ने अपनी पहचान छुपाई, या फिर कोई उनकी पहचान छुपाने में मदद करता है, तो उस पर भी केस दर्ज होगा।
सीएम सभी से अपील की है कि इस मुश्किल घड़ी में अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। स्वास्थ्य विभाग की अपील का ध्यान रखें
आपको बता दें कि अकेले उत्तराखंड में 600 लोगों को क्वारेंटीन किया गया है. 308 लोग ह होम क्वारेंटीन हैं।
पुलिस दावा है कि जल्दी अन्य नमाजियों का भी पता लगा लिया जाएगा।
कुछ और भी नमाजियों की जानकारी हासिल हुई है। इसके बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। लॉक डाउन उल्लघंन के आरोप में 276 लोगों की गिरफ्तारी की गई हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दबे पांव घुसने की फिराक में थे 13 जमाती, पुलिस ने किया गिरफ्तार.. देखिए वीडियो
सीएम त्रिवेन्द्र (Trivendra singh rawat) उत्तराखंड के लोगों के संयम रखने की सलाह दे रहे हैं और लगातार जनता से मुखातिब हो रहे हैं। हम आपको उनका ही एक वीडियो भी दिखा रहे हैं।