Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में चल रही कोरोना की टेंशन के बीच एक सुकूनदायक खबर आई है। सबको 21 दिन के लॉकडाउन के बारे में तो पता ही होगा। सबको ये भी ज्ञात होगा कि दैनिक मजदूरों और रोज़मर्रा के काम करके आजीविका चलाने वाले लोगों को इस लॉकडाउन के बाद कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा। इन लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता होगा। खैर सरकार ने ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए गोपेश्वर बस स्टैंड में सरकारी फूड वैन के जरिये भोजन मुहैया कराने का कार्य अपने जिम्मे ले लिया है। अन्न के लिए कोई क्या कुछ नहीं करे। अगर अन्न न मिले तो जीवन व्यापन करना नामुमकिन हो जाएगा। कोरोना के चलते ऐसे लोगों की आर्थिक परिस्थितियां भी सही नहीं हैं जिस वजह से ये लोग खाद्दान खरीदने में अक्षम हैं। इसलिए उत्तराखंड के चमोली जिले से एक शानदार शुरुआत हो गई है। आप भी पढ़िए आगे