उत्तराखंड: 72 घंटे के लिए कम्प्लीट सील हुआ ये इलाका, घर से बाहर भी नहीं निकलेेंगे लोग

जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा। सख्त से सख्त पहरा लगा दिया गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: coronavirus Uttarakhand banbhulpura lockdown
Image: coronavirus Uttarakhand banbhulpura lockdown

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के मिलने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा बनभूलपुरा तथा उसके आसपास के क्षेत्र को 72 घंटे के लिए कम्पलीट लाकडाउन करते हुये पूरा इलाका सील कर दिया गया है। पूरे इलाके की निगरानी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। बेरिकेटिंक लगाकर सम्पूर्ण बनभूलपुरा क्षेत्र मे सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। बनभूलपुरा क्षेत्र के वाशिंदो को जरूरी सुविधाएं मिलती रहें इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा गुरूवार को ललित आर्य महिला इन्टर कालेज प्रांगण मे बनभूलपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों मौलाना, मौलवियों तथा विभिन्न राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बनभूलपूरा क्षेत्र मे बाहर से आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई हैै। इसके साथ ही रात 12 बजे के बाद कोई भी बनभूलपुरा निवासी घर से बाहर नही आयेगा। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 ही इलाके में 2 जमाती कोरोना पॉजिटिव, 2.5 लाख लोग क्वारेंटाइन..सील हुआ इलाका
बैठक मे जानकारी देते हुये सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। पहला सेक्टर किदवई नगर होगा जिसमें केमू स्टेशन, रेलवे बाजार, किदवई नगर तथा गफूरबस्ती को शामिल किया गया है। इसी प्रकार चोरगलिया रोड दूसरा सेक्टर होगा जिसमें लाईन नम्बर- 12 से 18 तक का क्षेत्र नई बस्ती, गौलापुल तक का एरिया शामिल है। इसी प्रकार तीसरा सेक्टर इन्दिरा नगर होगा जिसमे गौलापुल, इन्दिरा नगर से शनि बाजार रोड से मण्डी गेट तक का क्षेत्र शामिल किया गया है। चौथे सेक्टर के तौर पर बरेली रोड होगा जिसमें उजाला नगर तथा गांधीनगर शामिल किये गये है, ताज चैराहा पांचवे सेक्टर के तौर पर चिन्हित किये गये है, चैकी मंगल पडाव, मछली बाजार, लाइन नम्बर -1 से 11 तक का क्षेत्र तथा ताज चैराहा क्षेत्र शामिल किया गया है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दूसरी स्टेज में पहुंचा कोरोना वायरस, कड़े से कड़ा कदम उठाने की जरूरत
प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर आफिसर तथा सेक्टर पुलिस आफिसर की तैनाती की जा रही है। इनकी निगरानी में सेक्टर वाइज सभी व्यवस्थायें एवं आवश्यक वस्तुओँ की आपूर्ति के अलावा क्षेत्र की समस्याओ का निराकरण भी किया जायेगा। प्रत्येक सेक्टर में पार्षद तथा उनके साथ दो सहयोगी कार्य करेंगे। यहां खाद्यान व राशन की आपूर्ति जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा करायी जायेगी। प्रत्येक सेक्टर मे एक-एक मेडिकल स्टोर तथा एक-एक जनरल स्टोर खोला जायेगा। इन दुकानों से काॅल करने पर दवाईयां तथा रोजमर्रा की वस्तुएं लोगों के घरों तक दुकानदार द्वारा पहुचायी जायेगी। किसी भी सामान व दवाई की बिक्री दुकानों से नही होगी, जल्द ही इन दुकानदारों के नम्बर सार्वजनिक किये जायेंगें। किसी भी समस्या के लिए कोरोना कंट्रोल रूम 05946-281234 पर काॅल कर सकते है।