Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखँड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत उपभोक्ताओं के व्यापक हित में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में 30 जून तक किसी भी श्रेणी के उपभोक्ता का बिजली बिल के भुगतान नहीं किए जाने की दशा में काटे नहीं जाने के भी निर्देश दिए हैं। यानी अगर आपको फिलहाल 30 जून तक बिजली के बिल की टेंशन नहीं लेनी है। सीएम का कहना है कि अगर आप 30 जून तक बिजली बिल न भी दें, तो भी आपकी बिजली नहीं कटेगी। एक और अच्छी बात है..सभी श्रेणियों के जो बिजली उपभोक्ता देय तिथि तक बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं, उन्हें बिल की राशि में 1 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिसमें एचटी उपभोक्ताओं को अधिकतम एक लाख तथा एलटी उपभोक्ताओं को अधिकतम 10 हजार रूपए की छूट प्रदान की जाएगी। इस पर आने वाले प्रतिमाह लगभग दो करोड़ के व्यय का वहन यूपीसीएल द्वारा किया जाएगा। इससे 25 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा।