Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: पुलिस मार्च की ये तस्वीरें हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके की हैं। वही बनभूलपुरा इलाका जहां रविवार को हुए बवाल के बाद कर्फ्यू लगाना पड़ा। ये जगह अब भी कफ्यू जोन घोषित है, लेकिन मंगलवार सुबह यहां अलग नजारा देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग की जिस टीम को यहां के लोगों ने हंगामा कर के खदेड़ दिया था, उसी टीम का मंगलवार को फूल बरसाकर और ताली बजाकर स्वागत किया गया। ये तस्वीरें सचमुच दिल को सुकून देती हैं। कोरोना की टेंशन के बीच अमन बने रहना चाहिए। हंगामे के चलते बनभूलपुरा के कर्फ्यू जोन घोषित होने के बाद मंगलवार को यहां पुलिस फोर्स ने गलियों में मार्च किया। फोर्स का नेतृत्व एसएसपी कर रहे थे। फोर्स में थाने-चौकी की पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी थे। इस दौरान मुनादी कर के लोगों को बताया गया कि ये इलाका कर्फ्यू जोन है। किसी हाल में घर से बाहर ना निकलें। आगे पढ़िए