उत्तराखंड के लिए खतरा..तीन जिले कोरोना वायरस के रेड जोन में शामिल

इसके साथ ही उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर तीन रेड जोन हो गए हैं। सावधान रहें और घर पर रहें...हमारी ये ही अपील है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus in uttarakhand two new red zone
Image: Coronavirus in uttarakhand two new red zone

नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus in uttarakhand) लगातार अपने पैर फैला रहा है। ये बात तो आप जानते ही होंग कि उत्तराखंड में अब कोरोना वायरस के 42 पॉजिटिव केस हो गए हैं। इसके बावजूद भी लोग इस बात को गंभीरता से लेते नहीं दिख रहे। ये बात भी आप जानते होंगे कि देहरादून जिला पहले ही कोरोना वायरस को रेड जोन घोषित हो चुका है। इसके बाद भी उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव केस नहीं थमे। हरिद्वार और नैनीताल...इन दो जिलों में भी कोरोना वायरस के केस बढ़े हैं। ऐसे में खबर है कि हरिद्वार और नैनीताल को भी कोरोना वायरस के रेड जोन में शामिल कर दिया गया है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 3 रेड जोन हो गए हैं। उत्तराखंड में सैंपलों की जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को रुड़की में एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरिद्वार जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही नैनीताल को भी रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं, देहरादून पहले ही बीस मरीजों के आने के बाद रेड जोन घोषित कर दिया गया था। आगे देखिए हर जिले के आंकड़े


अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 20
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 09
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00